फूड सेफ्टी टीम ने भोपाल जा रहा 14 लाख रुपए का मावा जब्त किया
Apr 11 2024
ग्वालियर। भिंड से ग्वालियर होते हुए भोपाल भेजे जाने के लिए लाई जा रही मावा की बड़ी खेप हनुमान चौराहे पर पकड़ी गई। 2 गाडिय़ों में फूड सेफ्टी टीम ने 119 डलिया मावा जब्त किया है जो कि करीब 4 हजार 780 किलोग्राम है। जब्त मावा की कीमत लगभग 14 लाख 34 हजार रुपए (300 रुपए प्रति किलो के मान से) है। ये मावा भिंड से मोर बाजार लाया जा रहा था। यहां से इस मावा को भोपाल भेलना था। फूड सेफ्टी टीम ने दोनों गाडिय़ों की मावा डलिया में से सैंपल ले लिया है। इससे पहले भी ओढ़पुरा में मिलावटी मावा पकड़ा गया था। उसे भी भोपाल भेजा जाना था।
हनुमान चौराहे पर फूड सेफ्टी अधिकारी गोविंद नारायण सरगैंया ने वाहन क्रमांक एमपी 07 जी ए 9322 को रोका। तो उसमें मावा की डलिया रखी मिलीं। पूछताछ पर ड्राइवर हरपाल सिंह नरवरिया ने बताया कि मोर बाजार के जरिए भोपाल भेजे जाने के लिए यह मावा भिंड के प्रतापपुरा गांव से लाया हूं। मावा संदिग्ध होने पर 4 सैंपल लेकर 29 डलियों का 1180 किलोग्राम मावा जब्त कर लिया गया।
फूड सेफ्टी अधिकारी सतीश शर्मा ने हनुमान चौराहे के पास ही वाहन क्रमांक एमपी 07 जी ए 6467 को रोककर तलाशी ली। जिसमें मावा की 90 डलिया रखी हुई मिलीं। गाड़ी ड्राइवर राहुल जोशी ने बताया कि वह मावा भिंड से ला रहा है और मोर बाजार से इसे भोपाल भेजा जाना है। इस गाड़ी में से भी मावा के 4 सैंपल लेकर 90 डलियों का करीब 3600 किलोग्राम मावा जब्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









