उड़ीसा से 9 किलो गांजा लेकर आया तस्कर पकड़ा
Apr 11 2024
ग्वालियर। उड़ीसा से गांजा लेकर आया तस्कर पड़ाव पुलिस ने पकड़ा है। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 8 किलो 870 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर शहर में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन के बाहर से तस्कर को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्कर का नाम नीरज सिंह निवासी बुलंदशहर यूपी बताया गया है। पुलिस ने उसके पास मिले बैग की तलाशी ली तो 8 किलो 870 ग्राम गांजा पुलिस के हाथ लगा। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि तस्कर उड़ीसा से यह गांजा लेकर आया था और यहां खपाने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला कायम कर लिया है और उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









