शिव शक्ति मंदिर पर हुआ माता की चौकी का आयोजन

Apr 11 2024

ग्वालियर। नवरात्रि शुरू होते ही शहर के मंदिरों पर विद्युत सजावट फूल बंगले प्रसाद की दुकानें सजने लगी तो वही फालका बाजार में प्राचीन मंदिर शिव शक्ति मंदिर में माता की चौकी का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी पंडित द्वारकानाथ ने माता की चौकी के मुख्य यजमान शिल्पी शर्मा द्वारा पूजन कराया। तत्पश्चात शिव शक्ति भजन मंडल द्वारा गणेश पूजन कर माता की चौकी आरंभ करी।
जिसमें मैं तेरा बेटा हूं तू मेरी माता है, मैया जी अपने भक्तों का करना बेड़ा पार, तेरे दरपर चल के आया, मेरे सारे कष्ट निवार मेरी मां अंबे मेरी जगदंबे, आजा अंबिके के साथ बालाजी के भजन के साथ माता की चौकी का समापन हुआ। भजन मंडल में उमेश बत्रा घनश्याम टुटेजा  रघुवीर बत्रा श्याम जुनेजा जगदीश गुगनानी जितेंद्र खुरानाप्रवीण घई सोनी तलरेजा हरिओम अरोड़ा सुमित बत्रा हरपाल सहित सभी भक्तों ने गुणगान किया। माता की चौकी में माता का श्रृंगार नरेश तलुजा द्वारा कराया गया। आयोजन में शर्मा परिवार आनंद परिवार सुरेश अरोड़ा अनिल अरोड़ा राजू अरोड़ा साहित्य भारी संख्या में भक्तगण पहुंचे मां का आशीर्वाद लिया पर प्रसादी ग्रहण की।