माता के मंदिरों में जयकारों के साथ हाजिरी लगा रहे भक्त
Apr 10 2024
ग्वालियर। नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। माता के भक्त सुबह से लेकर रात तक माता की आराधना में लगे हुए हैं। माता की कड़ी आराधना कर भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिएकई जतन कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक मंदिरों में भक्तों का मेला लग रहा है। मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल गूंज रहे हैं। भक्त भजन कीर्तन कर रहे हैं।
चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। नवरात्रि के दूसरे दिन प्रात: स्नान ध्यान करने के बाद भक्तों ने मंदिरों की सफाई की। इसके बाद मंदिर में एक चौकी पर मां ब्रह्मचारिणी की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित कर मां को पंचामृत से स्नान करवाए। सफेद रंग माता का प्रिय माना गया है। इसके चलते भक्तों ने पूजा के दौरान उन्हें सफेद फूल और वस्त्र अर्पित किए। बड़ी संख्या में भक्त माता की आराधना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। कई भक्त शहर से शीतला स्थित माता के मंदिर तक पैदल ही जा रहे हैं। वहीं कई भक्त अपने-अपने वाहनों से माता की आराधना के लिए जयकारे लगाते हुए निकल रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









