डांट से नाराज होकर गया लापता छात्र दिल्ली में मिला, सीआरपीएफ ने परिजन को सौंपा छात्र

Apr 10 2024

ग्वालियर। आदित्यपुरम से लापता हुआ छात्रा गत रात को दिल्ली में गुरुद्वारे के पास से मिला है। गुरुद्वारे के बाहर से सीआरपीएफ ने जब उसे अकेला भटकता हुआ देखकर उसे पकड़ा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ था। छात्र ने बताया कि वह बड़े भाई की डांट से नाराज होकर घर छोड़ आया है। इसका पता चलते ही सीआरपीएफ उसे थाने लेकर पहुंची और छात्र के परिजन को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली जा पहुंचे और जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने छात्र को परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र को समझाइए दी है कि वह भविष्य में इस तरह की गलती न करे।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण पुरी आदित्यपुरम में रहने वाला १४ वर्षीय मोनू पढ़ाई करने के स्थान पर घर में खेल रहा था। घर में छात्र को पढ़ाई की जगह खेलता देखकर उसके बड़े भाई ने उसे डांट लगाई थी। भाई के डांटने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चला गया था। लेकिन जब सुबह वह ग्राउंड पर टहलने के लिए घर से निकाला और वापस नहीं आया तो परिजन को उसकी चिंता हुई। परिजन ने अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला तो बड़ा भाई महाराजपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। लापता बच्चा कक्षा ९वीं का छात्र है। पुलिस को पूरा मामला समझते में देर नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
लापता छात्र के मिलने पर बड़े भाई ने बताया कि पढ़ाई के दिए डांट पर छोटा भाई घर से नाराज होकर चला गया था। छात्र घर से निकलने के बाद स्टेशन पहुंचकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठकर चला गया था। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के बाहर जब सीआरपीएफ ने उसे भटकता हुआ देखा तो उससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को घर से नाराज होकर भागना बताया था। पुलिस ने उसे अपनी निगरानी में रखकर फोन पर संपर्क किया था। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली जा पहुंचे और जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद सीआरपीएफ ने छात्र को परिजन को सौंप दिया। सीआरपीएफ ने छात्र को समझाइए दी है कि वह भविष्य में इस तरह की गलती न करे।