पंचांग पूजन एवं ज्योतिषीय सम्मेलन सम्पन्न

Apr 10 2024

ग्वालियर। मॉडर्न एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी द्वारा गंगादास की शाला में पंचांग पूजन एवं ज्योतिषीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पंचांग की विशेषता पर प्रकाश डाला। संस्था की महासचिव नीरा विश्वकर्मा ने नव संवत्सर की विशेषता एवं इसके विभिन्न स्वरूपों में मनाए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही भूतपूर्व रिटायर्ड कमिश्नर ज्योतिष आचार्य जगदीश अरोड़ा ने भी ज्योतिष के तंत्र विद्या पर विशिष्ट जानकारी प्रदान की। पंचांग पूजन में ज्योतिष शास्त्र के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
पंचांग पूजन के दौरान सभी ज्योतिषाचार्य ने सम्मिलित रूप से यह निर्णय लिया कि वर्ष में एक बार फ्री ज्योतिषीय सलाह शहर की जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जिनको साधन या जानकारी उपलब्ध नहीं है उनका सहयोग हो सके। अंत में सभी सदस्यों ने आपस में शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।