रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Apr 10 2024
डबरा। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गत रात रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा सेकरा गांव के पास हुआ। हादसे में बाइक चालक पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर घायल हो गई। उसे पुलिस की सहायता से ग्वालियर भेजा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार पठा पनिहार निवासी राम अवतार उर्फ सोनू पिता उमरईया जाटव 40 अपनी पत्नी पुष्पा जाटव को डबरा से दवाई दिलाकर वापस गांव जा रहा था। जब वह ग्वालियर झांसी हाईवे पर सेकरा गांव के पास पहुंचा, इस दौरान सामने की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की सुचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद घायल महिला पुष्पा को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया। वहीं हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल, टेकनपुर चौकी प्रभारी आनंद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









