बाजार में सेवइयां, गहने, कपड़े की जमकर खरीदारी, नमाज का वक्त मुकर्रर
Apr 10 2024
ग्वालियर। गुरुवार 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद के लिए शहर काजी अदुल अजीज कादरी ने मस्जिद और ईदगाहों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। शहर की मस्जिदों में सवा आठ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक नमाज आरंभ होगी। ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक नजर आ रही है।
शहर के बाजारों में जमकर ईद के लिए खरीदारी की गई। बाजारों में खरीदारों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। ईद के लिए खासतौर पर सेवइंया की खरीदारी हो रही है।
ग्राहक दुकानों पर मनपसंद वस्तुएं खरीदते हुए नजर आए। कपड़े की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आई। नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, मुरार के सदर बाजार, हजीरा, सराफा बाजार जैसे सभी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से लेकर रात तक लग रही।
दुकानों पर महंगे कपड़े और सोने-चांदी के जेवर खरीदने वाले ग्राहकों की भीड़ तो कम है, लेकिन फुटपाथी बाजार में भारी भीड़ नजर आ रही है। ईद के त्योहार को मनाने के लिए सस्ते कपड़े और ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी से ही काम चला रहे हैं। ईद पर पहनने के लिए युवतियां खासतौर पर बड़े आकार के झुमके पसंद कर रही हैं, तो ब्राइट कलर के सूट पसंद किए जा रहे हैं।
कहां कितने बजे नमाज
ईदगाह जीवाजीगंज-8.15, ईदगाह कंपू-9.15, ईदगाह मुरार- 8.45, मोती मस्जिद फूलबाग-8.30, शाही जामा मस्जिद किलागेट-8.15, जामा मस्जिद मुरार-8.15 सहित शहर की सौ से अधिक मस्जिद और ईबादतगाहों में तयशुदा वक्त के मुताबिक नमाज पढ़ी जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









