डीबी सिटी योग केंद्र पर 58वां स्थापना दिवस मनाया गया
Apr 10 2024
ग्वालियर। डीबी. सिटी योग केंद्र पर 10 अप्रैल बुधवार को भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ हरि सिंह यादव, सेवानिवृत्त उप पुलिस महानिरीक्षक का एसपी शर्मा भारतीय योग संस्थान ग्वालियर द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती विजयलक्ष्मी भारद्वाज एवं श्रीमती कविता रोहिरा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि डॉ हरि सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में आसन, प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व को प्रतिपादित किया। डॉ यादव ने सुबह जल्दी उठने, जल्दी सोने एवं सात्विक भोजन के महत्व को बताया और सबसे महत्वपूर्ण बात ये बताई कि लोग वर्तमान में लोग हर तरह से आपस में दूर होते जा रहे हैं, इस दूरी को हटाना बहुत जरूरी है। योगा आपस में जोडऩे का कार्य करता है। डा हरी सिंह यादव द्वारा राजेन्द्र वोजेवार केन्द्र प्रमुख डीबी सिटी योग केन्द्र द्वारा प्रस्तुत भजनो की सराहना की गई। तथा सभी साधक साधिकाओं को नियमित रूप से योग केन्द्र पर आकर योग से ज्यादा से ज्यादा जुडऩे का आग्रह भी किया गया।
योगाभ्यास के कार्यक्रम में एसपी शर्मा, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती दीपिका वर्मा, श्रीमती कृष्णा शर्मा एवं राजेन्द्र बोजेवार द्वारा आसन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। संस्थान का परिचय एवं नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी राजेंद्र बोजेवार द्वारा दी गई। डॉ विशन गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि डॉ हरि सिंह यादव को योग मंजरी पत्रिका का मधुमेह विशेषांक भेंट किया गया।
धन्यवाद एवं आभार एसपी शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। प्रार्थना, शान्तिपाठ, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक फोटो सेशन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। डीबी सिटी योग केन्द्र के इस कार्यक्रम में करीब 35 साधक साधिकाओं ने गणवेश एवं योगा किट के साथ भाग लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









