आदर्श गौशाला में गायों का किया गया टीकाकरण व उपचार

Apr 10 2024

ग्वालियर। आदर्श गौशाला लालटिपारा में गौमाता के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सकों की टीम एवं गौसेवकों ने संयुक्त रूप से गौशाला में मौजूद बीमार पशुओं का उपचार किया। वहीं नंदियों का बंधकरण किया गया। साथ ही टैगिंग टीकाकरण आदि कार्य भी कराए गए। कार्यक्रम के समापन से पूर्व संकल्प पत्र का वाचन किया गया। इस अवसर पर  संत मधुरेंद्रनंद महाराज के सानिध्य में संकीर्तन पाठ भी किया गया। साथ ही गौशाला भ्रमण पर आए आरएन कॉलेज के छात्रों को जैविक खेती, गोपालन और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉक्टर अशोक सिंह तोमर के द्वारा आदर्श गौशाला में पशु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशु चिकित्सा डॉक्टर उमेश दांतरे, डॉक्टर जादव, अजय चांदनावत एवं गौसेवकों की टीम मौजूद रही। गौशाला में मौजूद एक दर्जन से अधिक बीमार गायों का उपचार किया गया। वहीं सैंकड़ों की संख्या में गायों को टीकाकरण और डेगिंग भी की गई। 
संतश्री ने बताया कि आज पूरे विश्व को जैविक खेती की आवश्यकता है। जैविक खेती बिना गौमाता की सहायता के नहीं हो सकती है इसलिए देशी गौवंश को बचाने में सभी को अपना सहयोग देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही छात्रों को जागरूक किया गया कि वहां सभी पॉलिथीन का उपयोग बंद करें, क्योंकि उनके द्वारा उपयोग कर फेंकी गई पॉलिथीन को माता की मौत का कारण बन रही है। वही गौशाला में भक्तजनों के द्वारा संकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया।