शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

Apr 10 2024

ग्वालियर। जनसहयोग सेवा समिति ने हजीरा चौराहे पर गर्मी को देखते हुये शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया। प्याऊ का शुभारंभ महाराज कृपाशंकर शर्मा ने पूजा अर्चना कर करा। इस मौके पर समिति के उमेश सिंह कुशवाह, अजीत चंदेल, रमेश सिंह तोमर, महेश सिंह तोमर, सतवीर तोमर, राजेश शाक्य, नितिन तोमर, धर्मेन्द्र सिंह, संजीव गौर, गोपाल परमार, रामू सविता, रतन बाथम आदि उपस्थित थे।