आरटीआई में दिव्यांगों के बारे में मांगी जानकारी, नहीं दे रहा विभाग

Apr 09 2024

ग्वालियर। शहर में दिव्यांगों के लिए सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किए गए कार्यांे की जानकारी सूचना के अधिकार(आरटीआई) के तहत मांगी गई है लेकिन, विभाग जानकारी नहीं दे रहा। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ ने जानकारी न देने का आरोप लगाया है। जल्द ही अपील भी की जाएगी।
कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी ने 5 मार्च 2024 को न्यू कलेट्रेट सिटी सेंटर में स्थित सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग में सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत एक आवेदन लगाया था। इसमें मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत ग्वालियर जिले में निवासरत कितने दिव्यांगजनों ने अपने विवाह सपन्न होने बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति करते हुए प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त किए जाने के बारे में जानकारी मांगी गई है।