हिन्दू महासभा ने पुजारियों का सम्मान किया

Apr 09 2024

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा नवसंवत्सर संवत् प्रारंभ के पूर्व हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर सोमवती अमावस्या पर पुजारियों का सम्मान किया गया। समारोह में हिमस के रामबाबू सेन, लोकेश शर्मा ने पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंडित मुन्ना लाल शर्मा, पंडित प्रमोद हरिनारायण शर्मा, पंडित अचलेश रामाधार शर्मा, पंडित संजय शर्मा को तिलक लगाकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।          
कार्यक्रम में रामबाबू सेन ने कहा कि हम संवत् 2080 को विदा कर रहे हैं। पुजारियों ने सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने हमेशा अग्रणी रहे हैं। समारोह में मुन्नालाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, बंटी गुर्जर, अखिल सक्सेना, निहाल सरोजिया, अर्चना सिंह चैहान, आयुषी चैहान, सुधा पाल, संगीता राजपूत, विमलेश बाथम, गुड्डन बाथम आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ जयवीर भारद्वाज ने किया।