नारद जयंती पत्रकार सम्मान समारोह 26 मई को

Apr 09 2024

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला प्रतिष्ठित नारद जयंती पत्रकार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन इस वर्ष आगामी 26 मई को किया जाएगा। यह निर्णय प्रेस क्लब पर आयोजित पत्रकारों के होली मिलन समारोह में लिया गया। इस अवसर पर नारद जयंती पत्रकार सम्मान समारोह हेतु संयोजक और सह संयोजकों के नामों के अलावा विभिन्न समितियों की भी घोषणा की गई।
समारोह हेतु पत्रकार बलराम सोनी को संयोजक, विनोद शर्मा, धर्मेन्द्र त्रिवेदी और रवि उपाध्याय को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर डॉ निशांत शर्मा ने पत्रकारों को होली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए नारद जयंती को समस्त पत्रकारों की सहभागिता से सफल बनाने की कामना की। 
गत वर्ष के नारद जयंती सम्मान समारोह के संयोजक राजीव अग्रवाल ने पिछले आयोजन के अनुभव साझा करते हुए इस बार भी भव्यता से आयोजन करने की बात कही। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ग्वालियर प्रेस क्लब के राजेश शर्मा, सुरेन्द्र माथुर, विनय अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, दीपक तोमर, दिनेश चाकणकर, राजेश अवस्थी वरुण शर्मा आदि ने नारद जयंती सम्मान समारोह की सफलता की कामना की। 
मनोनीत संयोजक और सह संयोजकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने 26 मई को होने वाले इस आयोजन को पूर्व के वर्षों से भी अधिक विराट और गरिमामय तरह से आयोजित किए जाने के लिए समस्त पत्रकारों के सहयोग की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे तथा आभार जोगेंद्र सेन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश राव, राजलखन सिंह, राकेश भारती, वरुण शर्मा, सुनील पाठक, विक्रम प्रजापति, राजेश जायसवाल छोटू, अजय उपाध्याय, यादवेन्द्र कटारे, सुमित राठौर, शुभम चैधरी, राकेश वर्मा, मुकेश बाथम सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।