जिला अस्पताल ग्वालियर में ठंडे पानी के प्याऊ का उद्घाटन हुआ
Apr 08 2024
ग्वालियर। लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर मीरा वर्मा मैडम के द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय चंदर लाल वर्मा की स्मृति में मरीजों की सुविधा के लिए ठंडे पानी का चिलर प्लांट लगाकर प्याऊ का निर्माण कराया है। तीसरी मंजिल पर लगे हुए चिल्लर प्लांट द्वारा जिला अस्पताल में किचन में आरो के पानी के नल के अलावा, बरगद के पेड़ के नीचे दो नल एवं डीईआईसी के बाहर दो नल के प्याऊ की व्यवस्था की है। जिसमें गर्मियों में ठंडे पानी की व्यवस्था, और ठंडो में गुनगुने पानी की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अतुल सेठ, कार्यक्रम अध्यक्ष सिविल सर्जन डॉक्टर आरके शर्मा, विशिष्ट अतिथि और दानदाता लेफ्टिनेंट कर्नल मीरा वर्मा, आरएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित, सहायक प्रबंधक डॉक्टर राजेश बिरथरिया, मेट्रन श्रीमती ज्योति शर्मा, स्टीवर्ट संदीप प्रधान, कोमल सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









