राज्य बीमा अस्पताल से राकेश शर्मा सेवानिवृत्त हुए

Apr 08 2024

ग्वालियर। राज्य बीमा अस्पताल में सहायक ग्रेड दो के पद पर पदस्थ राकेश शर्मा सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मौके पर साथी कर्मचारी के द्वारा सिटी सेंटर में निजी गेस्ट हाउस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल सक्सेना मौजूद थे। इस मौके पर राकेश शर्मा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया गया। 
इस मौके पर अक्षय शर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, राकेश सिंह, रविंद्र त्यागी, राजेश यादव, अनिल उपाध्याय, आलोक मिश्रा, अजय गोले, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।