सोमवती अमावस्या पर विनय नगर में निकाली प्रभात फेरी
Apr 08 2024
ग्वालियर। संत आशारामजी बापू आश्रम के तत्वाधान में सोमवती अमावस्या पर्व पर विनय नगर क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो विनय नगर सेक्टर तीन गौरी विद्यालय से शुरू होकर बारह बीघा अध्यात्म निकेतन से विनय नगर सेक्टर एक से सौ फुटा रोड होकर आसपास की गलियों में भ्रमण करते हुए वापिस गौरी विद्यालय विनय नगर सेक्टर तीन पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी का जगह -जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा और बापूजी के विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और जल फल मिष्ठान का प्रसाद भक्तों में वितरण कर श्रद्धालुओं की अगवानी की गई। सुमधुर भजनों पर साधक भक्तों ने खूब भाव नृत्य किया और संत आशाराम बापू की जयजय कार की गई। सोमवती अमावस्या के पुनीत पर्व पर गुरुदेव की चलित व्यास पीठ से भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया।
हरिनाम प्रभात फेरी में विशेष रूप से शामिल होने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सतराम भाई कमल भाई, बीपीएस सेंगर, बलबीर सिंह परमार, सीबी शर्मा, डीके शर्मा, दिलीप हंदवानी, हरीश डिंगरा, लखमीचंद, राघवेंद्र शर्मा, मुकेश, सुदामा अग्रवाल, रामू रामानी, हिमाशु गोविंद, जशवंत भदौरिया, शीला मोंगिया, सावित्री मिश्रा, शांति भटनागर, लता खत्री, उर्मिला सोनी, बबिता जसेजा, कुसुम चंदेल, कृष्णा शर्मा, मीना सहगल इत्यादि थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









