बड़े भाई ने छोटे भाई को पढ़ाई के लिए डांटा तो, टहलने की कहकर घर छोड़ा
Apr 08 2024
ग्वालियर। पढ़ाई न करने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को डांटा तो वह गुस्से में घर छोड़ दिया। छात्र घर से ग्राउंड पर टहलने के लिए निकला था। जब छात्र ग्राउंड से काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आया तो परिजन ने उसे तलाश किया। छात्र का कहीं कुछ भी पता नहीं चला है। परिजन थाने पहुंचे ओर सूचना दी है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना महाराजपुरा स्थित राधा कृष्ण पुरी आदित्यपुरम की है। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं लेकिन छात्र किसी भी फुटेज में आता और जाता हुआ नहीं दिखाई दिया है। पुलिस अब छात्र की तलाश के लिए परिजन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण पुरी आदित्यपुरम में रहने वाला 14 वर्षीय राज पढ़ाई करने के जगह घर में खेल रहा था। छात्र को पढ़ाई की जगह खेलता देखकर उसके बड़े भाई ने डांट लगाई थी। भाई के डाटने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चला गया था। जब सुबह वह ग्राउंड पर टहलने के लिए निकला और वापस नहीं आया तो परिजन को लगा कि कहीं व्यस्त होगा और थोड़ी देर बाद घर लौट आएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन को चिंता होने लगी और छात्र का बड़ा भाई महाराजपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। लापता बच्चा कक्षा 9वीं का छात्र है। पुलिस को पूरा मामला समझते में देर नहीं लगी। पुलिस और परिजन को यही टेंशन है कि मोनू कहीं गुस्से में कोई गलत कदम न उठा ले या वह किसी घटना का शिकार न हो जाए।
वहीं लापता छात्रा के बड़े भाई सुभाष का कहना है कि छात्र के ना पढऩे को लेकर वह उसे डांटता रहता था। उसने उसे पढ़ाई न करने को लेकर डांट लगाई थी। रात को उसने उसे घर में सोता हुआ देखा था लेकिन सुबह होने पर घर पर नहीं था उसने सोचा कि वह ग्राउंड पर टहलने के लिए गया होगा जब वह नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। इसके अलावा उसने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन वहां भी वह नहीं पहुंचा है, छात्र घर से 1500 सौ रुपए के करीब ले गया है जो उसे शादी में मिले थे।
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि पढ़ाई न करने पर जब बड़े भाई ने छात्रा की डांट लगाई तो वह घर से नाराज होकर चला गया है। छात्र की गुमशुदी का मामला परिजन की शिकायत पर दर्ज कर लिया है, छात्र की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









