कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ग्वालियर ने होली मिलन मनाया

Apr 08 2024

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने इंद्रप्रस्थ गार्डन गोले के मंदिर में हर्षोउल्लास पूर्वक पुष्पबर्षा कर होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत हरीहर दास एवं अतिथि के रूप मे डॉ. संदीप बाजपेई, डॉ. अंशु दुबे, डॉ. जीतेन्द्र तैपाठी डॉ. एमके शुक्ला डॉ. सत्येंद्र त्रिवेदी, संध्या त्रिपाठी मौजूद थीं।
सर्वप्रथम भगवान परशुराम पूजन उपरान्त शशिकांत दीक्षित ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा किये जा रहे निस्वार्थ समाज सेवा एवं जनहित कार्यो की रुपरेखा प्रस्तुत की। तनमय तिवारी, प्रदीप दीक्षित, हेमंत, रवि रविंद्र ने होली एवं देसभक्ति पूर्ण कविताओं से होली के रंग और देसप्रेम के जोश को भर दिया। फाग एवं होली के गीतों पर समाज के लोगों ने जमकर डांस करते हुये आनंद उठाया। कार्यक्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल की कोर कमेटी द्वारा अतिथि डाक्टरों व पत्रकार धर्मेंद्र त्रिवेदी का शाल,श्रीफल, एवं प्रसस्तीपत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अरविन्द तिवारी, अमित दुबे, शशिकांत दीक्षित, राममोहन त्रिपाठी, श्रीमती सुधा दीक्षित, डॉ. एमके शुक्ला, सुधीर बाजपेई, अजीत दीक्षित, रवि त्रिपाठी, केके चतुर्वेदी, दिनेश मिश्रा, डॉ. सत्येंद्र त्रिवेदी,  आदित्य मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, अरविन्द त्रिवेदी, सुधीर त्रिपाठी, अतुल पांडे, राजकुमार मिश्रा, राजीव दुबे, श्रीमती मीणा दुबे, राजीव दीक्षित,  अनिल कुमार त्रिपाठी, संजू दीक्षित, आरके त्रिपाठी, प्रदीप दीक्षित, विवेक दीक्षित, मयंक दीक्षित, दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।