राविन हुड आर्मी ने स्लम किड्स को दिखाई गॉडजिला मूवी
Apr 08 2024
ग्वालियर। राविन हुड आर्मी ग्वालियर ने स्लम किड्स को पीवीआर सिनेमा हॉल में 65 बच्चों को गॉडजिला मूवी दिखाई। जैसा कि हम सब जानते हैं कि अब सभी बच्चों के एग्जाम खत्म हो गये हैं और बच्चे कुछ नया सीखना और देखना चाहते हैं। ऐआई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित इस हालीवुड मूवी का सभी बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। थ्रीडी एवं इतने बड़े पर्दे पर बच्चों का मूवी देखने का यह पहला मौका था। बच्चों के लिये कोल्ड ड्रिंक, पोपकोर्न, बर्गर, बिस्किट की व्यवस्था भी रखी गई! जिसका स्लम किड्स के साथ-साथ राविन हुड आर्मी टीम के सदस्यों ने भी खूब आनंद लिया।
इस पूरे आयोजन को हमारे स्पोनसर्स एवं राविन हुड आर्मी ग्वालियर टीम के आपसी सहयोग से सजाया गया। बच्चों को मूवी दिखाने का आइडिया टीम की प्रमुख सदस्य तान्या गुप्ता का रहा। इसके अलावा राविन आकांक्षा, गौरी, शिवांग, हरिप्रिया, स्नेहा, प्राची, मेघा, कोमल, सनोज, शालिनी, आरती शर्मा, पारूल, पूजा जैन, दीक्षा जादौन, अंश, ओम, उज्जवल, काव्यांश, चीनी, गौरी पाण्डेय उपस्थित रही। राविन हुड आर्मी ग्वालियर के सिटी हेड रामा पाण्डेय एवं विकास शर्मा ने बताया कि भविष्य में राविन हुड आर्मी ग्वालियर इस तरह के विशेष आयोजन अपने बच्चों के लिये समय समय पर करती रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









