रंगारंग प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह
Apr 07 2024
ग्वालियर। शांति सेवा समिति व हेलो ग्वालियर के संयुक्त तत्वधान में सिटी सेंटर स्थित होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुखायतिथि समाजसेवी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र तोमर ने की। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा व आभार कविता शर्मा ने व्यक्त किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की हमारे ग्वालियर में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और हेलो ग्वालियर और शांति सेवा समिति ने ऐसी ही प्रतिभाओं को समय-समय पर मंच प्रदान किया है। तत्पश्चात ज्योति दुबे, डॉ सोनिया तिवारी ने राधा कृष्ण के गानों पर व्रज की होली की, वही मनीष आनंद ने पीकर शंकर जी की बूटी गाने पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया, तो कु. पूर्वा सिंह ने भोर भई पनघट पर गाने को गाया तो अजय तायल ने अपने गाने पर खूब तालियां बटोरी, वही कविता शर्मा व प्रीति आनंद ने सभी गायक व गायिकाओं को टाइटल प्रदान किए।
इस अवसर पर मनोज तिवारी, ममता जयशवाल, स्वेता अग्निहोत्री, अंकित शर्मा, रश्मि, डॉ प्रदीप घोडक़े, ममता राठौर, दीपक वर्मा, पूर्णिमा, अनिता वर्मा, यश शर्मा, अनिता, शैलेंद्र दुबे, रविंद्र सैंडे, नीरज शाह, स्वेता शाह, सहित संगीत प्रेमियों ने होली मिलन के अवसर पर बेहतरीन प्रतुति दी अतिथियों ने सभी को स्मृति गिफ्ट प्रदान किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









