ओजस्विनी विचार मंच का पंचम वार्षिकोत्सव संपन्न

Apr 07 2024

ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच के द्वारा शक्ति स्वरूपा नारी समाज की प्रेरणा पुंज विषय पर पंचम वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें 500 बहनों एवं बंधुओं ने सहभागिता की। श्रीमती मानसी सोलापुरकर ने बताया कार्यक्रम में सुलभा देशपांडे (अखिल भारतीय सहकारवाहिका राष्ट्रीय सेविका समिति) ने आर्शीवचन दिए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रैक्षा नाईक ने किया। सुलभा द्वारा लिखित गीत नारी शक्ति अब हो जागृत बार-बार मन यही चाहता को श्रीमती निधि मिश्रा द्वारा स्वरबद्ध किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रितु नामधारी ने रखी। विचार मंच की पुस्तक उदया की जानकारी श्रीमती नंदिता चतुवेर्दी द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का आरंभ की द्वीप प्रज्वलनके साथ ही पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। सुलभा देशपांडे ने कहा कि ओजस्विनी बहाने जिस कार्य को संपन्न कर रही हैं वह सूर्य की तेज सा चमक रहा है है। आज ओजस्वीनी की पत्रिका उदया के लिऐ सभी ओजस्विनी विचार मंच की बहनों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आगे भी ओजस्वीनी बहनें समाज को मंथन करने का अपना दायित्व निभाएंगे। 
हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना में राष्ट्र सेवा समाज सेवा में ओजस्विनी विचार मंच अनेक बहनें को अवसर प्रदान करेगा। मुख्य वक्ता मोनिका मिश्रा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय ग्वालियर) एवं मुख्य अतिथि तृप्ति पवैया थी। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों एवं बांधों का आभार व्यक्त डॉक्टर कल्पना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में समस्त ओजस्विनी परिवार की बहने उपस्थित रही।