अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन गार्डन बंद कराया
Apr 07 2024
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले द्वारा सिरोल रोड स्थित 3 मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन गार्डन बंद किया गया।
फायर ऑफिसर उमंग प्रधान ने बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नोडल ऑफिसर फायर केशव सिंह चौहान द्वारा फायर अमले के साथ सिरोल रोड स्थित 3 मैरिज गार्डन मंथन बैंक्विट हॉल, कंचन तारा मैरिज हॉल एवं सनशाइन मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन मैरिज गार्डन बंद किया गया। तथा गार्डन संचालक को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने एवं फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए।
ग्वालियर शहर के समस्त ऐसे व्यवसायी, भवन स्वामी, होटल, मैरिज गार्डन, विस्फोटक, बहुमंजिला इमारतें आदि की अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं है तो उनके खिलाफ एनबीसी कोड 16 संशोधित मध्य प्रदेश सरकार का आदेश, गजट नोटिफिकेशन के अनुसार कारवाई की जावेगी तथा संस्थान को शील्ड करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक फायर ऑफिसर विवेक दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









