मतदान के लिये एनएसएस स्वयंसेवक परिजनों को पोस्टकार्ड लिखकर जागरूक करें:विनोद सिंह

Apr 06 2024

ग्वालियर। लोकसभा निर्वाचन में युवाओं का अहम योगदान रहता है जिसके लिये युवा ही मतदान के प्रतिशत को बढ़ा सकते है और जागरूकता का कार्य करते है। भारत सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान को अधिक से अधिक लोग चुनाव का पर्व मानकर करें इसके लिये राष्ट्रीय सेवा योजना हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। तीन दिवसीय जागरूकता के समापन अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद सिंह, तहसीलदार यादव, जिला संगठक ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे।
एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों को अपने परिजनों को मतदान के दिन मतदान करने के लिये प्रेरित करना चाहिए जिसके अन्तर्गत पोस्टकार्ड के द्वारा अपने माता-पिता तथा अन्य लोगों को संदेश देना चाहिए कि वह मतदान करने अवश्य जायें और दूसरो को भी मतदान के लिये प्रेरित करें।
कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. राकेश कहेरिया, आशुतोष पालीवाल, मोहित राजावत, ऋतिक घोरपडे, रौनक द्विवेदी, भूमि गुप्ता, दीक्षा पाल, अनमोल तिवारी, नकुल शर्मा, अनुज गुप्ता, रवि बाथम, तुषार मीणा, जतिन प्रजापति, श्यामेन्द्र, रोहन कुमार, अक्षत सोनी, सक्षम, अभिषेक, कृष्णा गर्ग, पुष्पेन्द्र सविता, राजीव दोहरे, जितेंद्र रजक, करन, नितिन, अरविंद, अरुण शाक्य, कृष्णा बरैया आदि लोग उपस्थित थे।