निगमायुक्त ने निरीक्षणकर जन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए
Apr 06 2024
ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता और मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने शनिवार की सुबह दीनदयाल नगर और शताब्दीपुरम क्षेत्र का निरीक्षण किया। दीनदयाल नगर में नियमित रूप से पानी की सप्लाई में आ रही परेशानी को हल करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शताब्दीपुरम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद निगमायुक्त श्री सिंह ने मुरार सदर बाजार, बारादरी आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने किया निरीक्षण
उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता ने विनय नगर बहोड़ापुर, सागरताल और ग्वालियर किला पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









