दो कट्टे और 9 कारतूस के साथ दो बदमाश पकड़े

Apr 06 2024

ग्वालियर। अवैध हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो कट्टे और 9 कारतूस बरामद किए हैं।
बिजौली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लडक़े किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ा लिया।
पकड़े गए बदमाशों के नाम निर्मल सिंह राणा पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 24 साल और अमोल उर्फ गोलू पुत्र बृजेश सिंह राणा उम्र 27 साल बताए गए हैं। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।