चार बदमाशों को अवैध पिस्टलों के साथ पकड़ा, 10 पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड बरामद
Apr 06 2024
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त व रखने वालों तथा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी बीच क्राईम ब्रांच को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की काले रंग की बुलट मोटर साइकिल से डबरा से रामवीर गुर्जर एवं राकेश गुर्जर अवैध पिस्टलों की बिक्री करने के लिए सिकरौदा तिराहे के पास जय गुरुदेव आश्रम के सामने सोनू गौर व हरप्रीत सरदार को बेचने के लिए आने वाले हैं। उक्त सूचना से क्राइम पुलिस ने एसपी सिंह को अवतत कराया गया। जिस पर एसपी द्वारा एएसपी क्राइम षियाज़.के.एम को एक टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त हथियार तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अजय सिंह पंवार के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को आगरा झांसी हाईवे के पास जय गुरुदेव आश्रम के पास बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच टीम जब जय गुरुदेव आश्रम के सामने पहुंची तो वहां पर चार व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये के एक बुलेट मोटर साइकिल के पास खड़े दिखे। उक्त चारों व्यक्तियों ने क्राईम ब्रांच टीम को देखकर दौडक़र भागने का प्रयास किया। भाग रहे चारों बदमाशों को पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चारों बदमाशों ने अपने नाम रामवीर सिंह गुर्जर पुत्र इन्द्रवीर सिंह गुर्जर निवासी हंसमहल के पास डबरा, राकेश गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर निवासी ग्राम चिटौली थाना डबरा,हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्व. श्री परमजीत सिंह निवासी सोनी की बगिया चीनौर रोड डबरा, विजय प्रताप उर्फ सोनू गौर पुत्र श्याम सिंह गौर निवासी शिवनगर घोषीपुरा ग्वालियर बताया गया। जिसमें राकेश गुर्जर पर थाना डबरा में आम्र्स एक्ट एवं फायरिंग करने का प्रकरण पंजीबद्ध है। व विजय प्रताप उर्फ सोनू गौर पर थाना झांसी रोड में हत्या का मामला दर्ज है।
पकड़े गए चारों बदमाशों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर 32 बोर की 8 पिस्टल, 9एमएम बोर की एक पिस्टल, 30 बोर की एक पिस्टल व चार जिंदा राउण्ड सहित बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पकड़े गये बदमाशों से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रामवीर एवं राकेश वाहर से अवैध पिस्टल लाकर डबरा एवं ग्वालियर शहर में 10 से 25 हजार का फायदा लेकर 50 हजार से 1 लाख 10 हजार रूपये में बेचते थे। अभी तक इनके द्वारा कितने अवैध हथियारों का सौदा किया गया है इसके संबंध में पूछताछ जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









