सर्वधर्म विधि महाविद्यालय द्वारा नि:शुल्क सहायता शिविर का आयोजन

Apr 06 2024

ग्वालियर। सर्वधर्म महाविद्यालय समूह ग्वालियर के द्वारा विधिक सहायता नि:शुल्क शिविर का आयोजन वार्ड 61 के अन्तर्गत ग्राम गणेशपुरा में किया गया। जिसमें जरूररतमंदों को विविध सहायता प्रदान कर सीधे तौर पर शिविर से सहायता प्रदान की गयी। यह शिविर जिला न्यायधीश तथा जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर आशीष दवंडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह शिविर में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया ताकि वे अपने लिये न्याय से संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकें। 
इस शिविर में भू-राजस्व, भूमि बटांकन, सीमांकन, बिजली, पानी, सडक़, विभिन्न टैक्स संबंधी प्रकरणों के साथ-साथ नर्सिंग सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विधिक सहायता हेतु पंजीयन कराया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी हेमा श्रीवास्तव ने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है, कि आमजन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर के आये दिन परेशान होते रहते हैं जिन समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। इसको देखते हुये ही महाविद्यालय के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया है। हम सभी का प्रमुख उदेश्य यही है, कि हम सभी ऐसे लोगों की मदद कर सके जो न्याय से वंचित हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सहायता अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर दीपक शर्मा और डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ग्वालियर ओमप्रकाश भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
सर्वधर्म महाविद्यालय के समस्त स्टाफ जिसमें अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह चैहान, प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह कुशवाह, विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी हेमा श्रीवास्तव तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।