मुरार जिला अस्पताल में दांतों का ट्रीटमेंट शुरू हुआ, रोजाना पहुंच रहे एक सैकड़ा मरीज
Apr 05 2024
ग्वालियर। दांतों के इलाज के लिए अब मुरार जिला अस्पताल में ही बेहतर सुविधा मिल जाएगी। दांतों के ट्रीटमेट के साथ ही एक्स-रे भी वहीं पर हो जाएगा। आलम यह है कि इन बेहतर सुविधाओं के काराण दांत से परेशान मरीजो की अब भीड़ लगना शुरू हो गई है। अब रोजाना ओपीडी मे दांत का इलाज कराने के लिए करीब 90 से 100 मरीज यहां पहुंच रहे है।
यह सब संभव हो सका है जिला अस्पताल मुरार में पोस्ट ग्रेजुएट, एमडीएस डॉक्टर्स की पोस्टिंग हो जाने की वजह से। डेंटल सर्जन सौरभ सिंघई ने बताया कि ओपडी मे मरीजों की संख्या बड़ी है। जिसमे 30 से 35 मरीजों को डेंट ट्रीटमेंट भी किया जाता है। डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से दांतों को चैक करती है और उचित ट्रीटमेंट देती है। ट्रीटमेंट के अलावा मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है। जैसे जो लोग तंबाकू खाते है, उन्हे उचित सलाह दी जा रही है। आगे चलकर तंबाकू छोडऩे के लिए दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आधुनिक डेंटल चेयर की सुविधा जिला अस्पताल मे मरीजों के लिए आधुनिक डेंटल चेयर की सुविधा भी हो गई है। इसके अलावा आधुनिक डिजिटल एक्स-रे, लाइट कर एवं अनेकों आधुनिक इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध हो गए है। इससे और भी बेहतर इलाज मिल रहा है।
जिला अस्पताल मे मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट, स्केलिंग, एसट्रैशन, सर्जरी आदि भी की जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज तो मिल रहा है उनका पैसा भी बच रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज 6 डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। जो कि पोस्ट ग्रेजुएट, एमडीएस है। इन डॉटरों मे डॉ. सौरव सिंघई, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. दीक्षा यादव, डॉ. शशांक पाराशर, डॉ. कुलदीप तोमर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









