हाइवे से आईपीएल मैच पर दांव लगवा रहे तीन सटोरिए पकड़े
Apr 05 2024
ग्वालियर। शहर में क्लाइंट को ऑनलाइन लिंक शेयर कर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाली एक गैंग की लोकेशन आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर मिली। सटोरियों की लोकेशन शहर से 55 किलोमीटर दूर मोहना में मिली थी। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर तीन सटोरियों को पकड़ा है।
यह बाइक व कार में बैठकर सट्टा खिलवाते थे। साथ ही हाइवे पर निकल जाते थे जिससे उन पर किसी की नजर न पड़े। क्राइम ब्रंाच को आरोपियों को पकडऩे में करीब आधा घंटा मशक्कत करनी पड़ी, तब वह हाथ आए। क्राइम ब्रांच अफसर पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लग गए हैं।
एएसपी क्राइम शियाज केएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईपीएल के मैचों पर तीन सटोरिए सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना देने वालों ने यह भी बताया था कि यह सटोरिए किसी एक स्पॉट या पॉश कॉलोनी की अपेक्षा ग्रामीण इलाके की लोकेशन लेकर सट्टा खिलवाते हंै। जिससे पुलिस उन्हें पकड़ ना सके। इसका पता चलते ही डीएसपी क्राइम आयुष गुप्ता, नागेन्द्र सिंह सिकरवार को सटोरियों को पकडऩे का टास्क दिया गया। जिस पर टीआई क्राइम अजय पवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोहना, घाटीगांव और पनिहार इलाके में सर्चिंग की तो पता चला कि आज सटोरिए मोहना में हैं।
सटोरियों की मोहना में लोकेशन होने का पता चलते ही पुलिस की टीमों ने हाइवे पर सटोरियों की घेराबंदी की, तो पता चला कि सटोरिए चलती बाइक पर सट्टा ले रहे हंै। इसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और 30 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस पकड़ में आए सटोरियों से पूछताछ की तो उनकी पहचान आकाश वाल्मीक, धर्मेन्द्र शर्मा और अरूण बाथम के रूप में हुई। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से मोबाइल व 17 हजार 500 रुपए नकद व लाखों का हिसाब मिला है।
पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि शहर में पुलिस और क्राइम ब्रांच के एक्टिव होने के चलते उन्होंने देहात इलाकों में अपना ठिकाना बनाया था, जिससे पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाए। साथ ही बताया कि मैच स्टार्ट होने के बाद उनकी बाइक स्टार्ट होने के बाद उस समय रुकती थी, जिस समय मैच खत्म होता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









