शक्ति पंप्स ने क्यूआईपी से 200 करोड़ रुपये अर्जित किये
Apr 05 2024
ग्वालियर। भारत में सोलर पंप और मोटर बनाने वाली विश्व की अग्रणी कम्पनी शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) से सफलतापूर्वक 200 करोड़ रुपये अर्जित किये।
क्यूआईपी इश्यू में निवेशकों ने काफी रूचि दिखाई और इसे दो बड़े म्यूचुअल फंड एलआईसी म्यूचुअल फंड और एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया। इन बड़े फंड हाउस द्वारा किया गया यह निवेश सोलर पंप्स उद्योग की विकास क्षमता और उद्योग में शक्ति पंप्स की अग्रणी स्थिति को दर्शाता है। सोलर पंप उद्योग में विकास की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, क्यूआईपी से अर्जित किये गए धन का एक बड़ा हिस्सा रणनीतिक रूप से पंप/मोटर, इनवर्टर/वीएफडी और स्ट्रक्चर्स की क्षमता बढ़ाने में लगाया जाएगा। सरकार के नेतृत्व वाली पीएम-कुसुम योजना के माध्यम से पंप्स उद्योग के लिए आने वाले समय में बहुत बड़े अवसर हैं क्योंकि अनुमान है कि कंपोनेंट-बी (ऑफ ग्रिड पंप) के तहत 14 लाख से अधिक सोलर पंप्स और कंपोनेंट- सी (ऑन ग्रिड पंप) के तहत 35 लाख सोलर पंप्स लगाए जाने हैं।
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन दिनेश पाटीदार ने कहा इस इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के सफलतापूर्वक पूरा होने और इन प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा हम पर जताए गए विश्वास से हम बहुत खुश हैं, जो नए आयामों तक पहुँचने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









