चीनौर में पुरानी छावनी निवासी युवक की लाश मिली, हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Apr 04 2024
ग्वालियर। एक युवक की सडक़ किनारे लाश मिली है। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के भौरी की पुलिया पर गुरुवार सुबह की है। घटना का पता चलते ही चीनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत हादसे में हुई है या फिर उसके साथ कोई घटना घटी है।
थाना प्रभारी चीनौर राजीव बिरथरे ने बताया कि गुरुवार सुबह एक युवक की लाश भौरी पुलिया पर मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान पुरानी छावनी स्थित सुसेरा निवासी तीस वर्षीय रामाधार जाटव पुत्र रामहेत जाटव के रूप में हुई थी। मृतक के गंभीर चोट होने पर फॉरेसिंक टीम को बुलवाया गया।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक की जखा सिमरिया गांव में ससुराल है और उसकी पत्नी अलग रह ही थी। मृतक शराब पीने का आदी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत कैसे हुई है। मृतक का शव पीएम के लिए पहुंचा दिया है। पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









