शिवपुरी के जंगल में बोरे में बंद मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पकड़े, एक फरार
Apr 04 2024
ग्वालियर। जनकगंज थाना पुलिस ने शिवपुरी के जंगल में बोरे में बंद मिली लाश का खुलासा करते हुए चार आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया है। हिस्ट्री शीटर की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसी के रिश्तेदार निकले है, जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए हत्यारों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जमीनी विवाद पर उसकी हत्या कर लाश को बोरे में बंद कर पहाड़ से शिवपुरी में फैंका था। पुलिस फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छह फरवरी 2024 को एक लाश शिवपरी के सतनवाड़ा के जंगल मेें हिस्ट्री शीटर गौरी राठौर की लाश बोरे में बंद मिली थी। मृतक जनकगंज थाने का रहने वाला था और उसकी गुमशुदगी जनकगंज थाने में दर्ज थी। गौरी राठौर की हत्या के बाद उसके रिश्ते के भाई और ताऊ गायब थे और परिजनों को उन पर हत्या का संदेह था।
गुरुवार की सुबह पुलिस को हत्या में संदेही लखन राठौर, राकेश राठौर और भागीरथ राठौर के आने की सूचना मिली थी, जिस पर जनकगंज थाना प्रभारी को आरोपियों को पकडऩे का टॉस्क दिया। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है और बताया कि उनके साथ वारदात में रामदास राठौर भी शामिल था। अब पुलिस रामदास की तलाश में उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि साडा बायपास पर सरकारी जमीन है। जिसे उसके ताऊ भागीरथ व उनके बेटे बेचना चाह रहे थे, जिस पर उनका विवाद चल रहा था और गौरी राठौर की लाश मिलने से दस दिन पहले गौरी अचानक लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी जनकगंज थाने में दर्ज कराई थी।
एएसपी गजेन्द्र वर्धमान ने बताया कि 2 महीने पहले शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा में बोरे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जांच करने पर उसकी पहचान ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले के रूप में हुई थी। जब मामले की जांच की गई तो उसकी हत्या करने वाले उसी के रिश्तेदार निकले थे। अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा गया है एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। यह हत्या जमीनी विवाद पर की गई थी। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









