महिलाओं ने दीप जलाकर भगवान आदिनाथ स्वामी का मनाया जन्मोत्सव
Apr 04 2024
ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद शाखा ग्वालियर द्वारा भगवान आदिनाथ की जन्मजयंती एवं तप कल्याणक भक्ति भाव से मनाया, महिलाओं ने इस अवसर पर चेतकपुरी जैन मंदिर में भगवान के जन्मोत्सव भगवान के समक्ष दीप जलाकर, भजन गाते हुए भगवान का पालना झुलाया।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि इस अवसर पर पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटिका के रूप में प्रस्तुति दी गई । बच्चों धर्म में रुचि जागृत करने के लिए सभी बच्चों को संस्था द्वारा पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ममता पाटोदी, सचिव मोना काला, प्रांतीय उपाध्यक्ष माधवी शाह, संभाग अध्यक्ष बीना गंगवाल, संभागीय सचिव अल्पना जैन, प्रांतीय पदाधिकारी शरद जैन, उषा गोधा, मधु बडज़ात्या, मि_ू सेठी, अरुणा कासलीवाल, शरद जैन, पायल भोंच, प्रतिभा अजमेरा, सोनल जैन, दीपिका जैन आदि ने शामिल प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









