फैक्ट्री मालिक को रुपए न देने के लिए कर्मचारी ने रची लूट की कहानी,रकम बरामद
Apr 04 2024
ग्वालियर। सवा लाख रुपए और मोबाइल लूट की कहानी का खुलासा करते हुए पुलिस ने रकम भी बरामद कर ली है। बताया जाता है कि फैक्ट्री मालिकों रुपए वापस न करना पड़ें, इसलिए उसने यह कहानी रची थी। वारदात का ाुलासा मुरार थाना पुलिस ने किया है।
नौगांव का 28 वर्षीय दशरथ बघेल विक्की फैक्ट्री इलाके में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। उसने मुरार थाने पहुंचकर बताया कि वह फैक्ट्री मालिक राजेन्द्र उर्फ राजू रामौतरिया का उधारी का एक लाख 20 हजार रुपए भिंड के मौ से स्कूटी से लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में बंधौली तिराहे पर 3 अज्ञात ने कट्टा अड़ाकर रुपए व मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने मामला कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि दशरथ बघेल करीबन 10 वर्ष पुराना कर्मचारी है। उसने उसे मौ निवासी फिरोज खान से उधारी के रुपए लेने भेजा था। पूरी पड़ताल के बाद पुलिस ने जब दशरथ को ही सामने बैठाकर पूछताछ की तो थोड़ी सी सख्ती के बाद ही उसने पूरी कहानी पुलिस को सुना दी।
दशरथ ने पुलिस को बताया कि रकम और मोबाइल उसने अपनी ससुराल ग्राम सिकरौदा में रख दिया है। दरअसल उसके मन में लालच आने के कारण उसने यह कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर पूछताछ शुरू कर रकम भी बरामद कर ली है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









