स्टंट करने वाला टमटम चालक पुलिस ने पकड़ा, टमटम भी जब्त की

Apr 04 2024

ग्वालियर। महाराज बाड़ा पर सरेराह स्टंट करने वाला टमटम चालक पुलिस ने पकड़ा है। स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और टमटम को जब्त कर लिया।
बीती एक अप्रैल की रात महाराज बाड़ा पर एक टमटम चालक ने सरेराह खतरनाक तरीके से स्टंट कर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल की और पुलिस ने आरोपी टमटम चालक को पकड़ लिया। 
जांच के दौरान यातायात पुलिस को जानकारी मिली कि यह कारनामा टमटम क्रमांक एमपी 07 आरए 7780 के चालक ने किया था। क्लू मिलते ही पुलिस ने चेकिंग लगाई और थाना कोतवाली पुलिस ने टमटम चालक आशू शर्मा पुत्र राकेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गुड़ा चक्की को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान भी चालक नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया, जिस पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की और वाहन को जब्त कर चालान न्यायालय में पेश किया है।