गांधी नगर के फ्लैट में आईपीएल का सट्टा लगवाते तीन पकड़े
Apr 03 2024
ग्वलियर। पुलिस से बचने के लिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने वाले अब पॉश इलाके में पहुंच गए हैं और फ्लैट लेकर सट्टा लगवा रहे है। ऐसे ही एक गिरोह को पड़ाव थाना पुलिस ने गांधी नगर में पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से 8.35 लाख का हिसाब और नगदी के साथ ही सात मोबाइल, लैपटॉप व मॉडम बरामद हुआ है। पुलिस अब पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ करने में जुट गई है।
सीएसपी इंदरगंज अशोक जादौन व टीआई पड़ाव इला टण्डन ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि गांधी नगर इलाके में सटोरियों ने अपना अड्डा एक फ्लैट में जमाया हुआ है। इसका पता चलते ही एसआई दीपेन्द्र ङ्क्षसह राजावत, रोहित चौधरी, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, आरक्षक रविन्द्र कंषाना, संजीव यादव, अनिल सिंह, धर्मेन्द्र ङ्क्षसह और हरेन्द्र को सटेरियों का पता लगाने का टॉस्क दिया। जिस पर दो टीमें बना कर सटोरियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने सटोरियों से सात मोबाइल, एक लैपटॉप के साथ ही एक मॉडम और 35 हजार रुपए नगदी व मोबाइल में आठ लाख रुपए का हिसाब बरामद किया है। पड़ताल में पता चला है कि वह सट्टा मुरैना के खाई बाज सोनू जैन निवासी गोपीनाथ की पुलिया को उतारते है। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम सोनू जैन की तलाश में मुरैना रवाना कर दी हे।
तीन दिन से पुलिस की दोनों टीमें सटोरियों की तलाश में लगी हुई थी। बीती रात पता चला कि जिस गिरोह को वह तलाश रहे है वह गांधी नगर में एक फ्लैट में अपना ठिकाना बनाए हुए है। इसका पता चलते ही अफसरों के साथ दबिश दी और फ्लैट से तीन युवकों मोहित जैन, सत्येन्द्र जैन और योगेश मालपानी को सट्टा लगवाते पकड़ा है। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वह आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।
जिस तरह से सटोरिए कंट्रोल रूम की तरह अपना कार्यालय फ्लैट में चला रहे थे, उससे पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य हाथ आ सकते है।
पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि पॉश इलाके में सट्टा लगवाने पर यह फायदा होता है कि यहां पर रहने वाले पड़ोसी भी कोई खोज खबर नहीं लेते है और वह अपने काम से काम रखते है और ना ही कोई आपकी जानकारी करता है, इसलिए यहां पर पकड़े जाने का खतरा कम होता है, जबकि लोअर इलाके में हर व्यक्ति नजर रखता है और पकड़े जाने का खतरा ज्यादा रहता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









