बेखौफ 12 बदमाशों ने टोल नाके पर चलाई गोलियां, जान बचाने कुएं में कूदे दो कर्मियों की मौत
Apr 03 2024
ग्वालियर/दतिया। दतिया जिले से पांच किलोमीटर दूर डगरई टोल प्लाजा पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से खौफजदा टोल कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए टोल मैनेजर और शिफ्ट मैनेजर ऑफिस के पीछे बने कुएं में कूद गए। कुएं में गिरने से दोनो की मौत हो गई। घटना गत रात करीब 12 बजे की बताई गई है। टोल पर मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस भगदड़ में जान बचाने के लिए भागे टोल मैनेजर श्रीनिवास सिंह निवासी आगरा और शिफ्ट मैनेजर शिवाजी ने दफ्तर के पीछे बने कुएं में छलांग लगा दी, इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। खबर पाकर चिरूला थाने का पुलिस बल जब तक मौके पर पंहुता तब तक नकाबपोश बदमाश फरार हो गए।
टोल पर वीआईपी लाइन से निकलने को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर कुछ देर बाद करीब एक दर्जन अज्ञात बदमाश टोल पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से पूरे टोल में दहशत फैल गई। फायरिंग की यह वारदात टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर अब पुलिस बदमाशों की पड़ताल में जुटी है।
कई बार हो चुका खूनी संघर्ष, पुलिस ने नहीं दिखाई बदमाशों पर सख्ती
दतिया के चिरूला थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर डरगई टोल प्लाजा है। यहां पहले भी कई बार वीआईपी लाइन से बस व ट्रैक्टर निकालने को लेकर बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। 2 दिन पूर्व ही टोल प्लाजा पर एक डॉक्टर पर के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में की। ऐसे मामले सामने आए, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने और बदमाशों को पकडऩे में सख्ती नहीं दिखाई।
इस मामले में थाना प्रभारी विरुला नितिन भार्गव ने कहा कि टोल प्लाजा पर गोली चलने की खबर आई थी। हम खबर पाकर फौरन मोके पर पंहुंचे थे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना में टोल के दो कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे जिनकी कुएं में गिरने से मौत हो गई। 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावरों को जल्द चिन्हित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









