आप और हम टीम ने किया सामूहिक रूप से आदिनाथ की विशाल प्रतिमा का किया अभिषेक

Apr 03 2024

ग्वालियर। तीर्थ क्षेत्र जिनेश्वरधाम बरई में विराजमान प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव एवं तप कल्याणक महोत्सव आप और हम टीम ने धूमधाम से मनाया।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि वहां विराजित तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की विशाल खडग़ासन का महामस्तिकाभिषेक किया आप और हम टीम के सभी साथियों ने मिलकर पं संजय शास्त्री के मार्गदर्शन में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की। टीम के सभी सदस्यों एवं दर्शनार्थियों ने आनन्द भक्ति के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर नृत्यगान किया, आदिनाथ भगवान के भजन की शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आप और हम टीम के अध्यक्ष रवि जैन, आदित्यमणि जैन, अमित जैन, मनोज जैन टाइगर, भानु जैन, आकाश जैन, बिल्ला जैन, रविंद्र जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन, रवि जैन सिमरिया, अमित जैन सहित संजयमणि जैन, चंचल जैन, स्वाति जैन आदि उपस्थित थे।