पत्नी के प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति ने गला घोटकर की हत्या
Apr 03 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी जब प्रेम संबंधों में बाधक बनने लगी तो पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति थाने पहुंचा और हत्या को नेचुरल डेथ बनाने के लिए हार्ट अटैक की कहानी रची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका का शव पीएम हाउस भेजा। जहां पर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ। हत्या का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया है।
ग्वालियर के मेहगांव में रहने वाले रामनिज सिंह जादौन गत शाम थाना महाराजपुरा पहुंचा और बताया कि वह कॉलेज संचालक है और मेहगांव में मां त्रिमुखा कॉलेज है और अभी वह वायु नगर में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो शंका हुई। शंका होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया।
मृतका का पीएम करने के बाद डॉक्टरों ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में जानकारी पुलिस को दी तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि महिला की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटे जाने से हुई थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस आरोपी पति की तलाश में उसके घर वायु नगर पहुंची तो पता चला कि आरोपी मृतका का शव लेकर अपने गांव अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ है। जिसका पता चलते ही एक टीम मेहगांव रवाना की तो पता चला की आरोपी भाग निकला। पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस की जांच और मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ में पता चला है कि मृतका के पति के एक महिला से गलत संबंध है और इसके चलते ही उसकी गला घोटकर हत्या की है। वही पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका की एक बेटी और बेटा है। जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया सभी अपने कमरों में सोए हुए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ में जुड़ गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









