अभिनव ने ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम की
Apr 03 2024
ग्वालियर। एकलव्य खेल परिसर मैं आयोजित जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति की ओर से ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ। जो 31 मार्च से 1 अप्रैल 2024 आयोजित हुई जिसमें 21 हजार की बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी।
एकलव्य खेल परिसर के बेडमिंटन कोच ने प्रतियोगिता की जानकारी देते बताया की अभिनव शर्मा ने अंडर 15 एवं 17 बालक वर्ग सिंगल्स में विजेता रहे एवं प्रतियोगिता में ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, आगरा, धौलपुर एवं झांसी से खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति द्वारा जेसीआई इंडिया से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. सारावनन मुख्य अतिथि एवं आनंद मिश्रा (मण्डल अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें। जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति की अध्यक्ष अनुराधा तोमर ने बताया कि खिलाडिय़ों को ऐसे प्रतियोगिता की गतिविधियों से प्रोत्साहन मिलता है इस प्रतियोगिता मैं शहर के उम्दा शटलर्स ने अपनी भागीदारी दी।
कार्यक्रम मैं जेसीआई ग्वालियर युवाशक्ति के सक्रिय सदस्य ऋचा तोमर, निमिशा तोमर, विदुषी पाठक, ऋषभ बत्रा, अंकुर माहेश्वरी, नरेंद्र यादव एवं आयुष खंडेलवाल उपस्थित रहे।
निगम के उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान (खेल अधिकारी) एवं विजेता सिंह चौहान (सहायक नोडल खेल अधिकारी) ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं व बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









