यारियाँ रीजन कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई

Apr 03 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के अंतर्गत आने वाले रीजन 16 के शिवशंकर अग्रवाल और रीजन 17 के अजय सपरा कि अध्यक्षता में यारियाँ रीजन कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर से आए ओपी गग्गर, रोशन सेठी, विशिष्ट अतिथि सुधीर बाजपेई, प्रभा सिंघी, विकास गंगवाल, नितीन मांगलिक, सुनील शर्मा, रामकिशन सिंहल, राजेश बनबारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 क्लब और उनके अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सम्मान किया गया। इस अवसर पर 750 लायन सदस्य उपस्थित रहे। 
जोन चेयरपर्सन एवं मिडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि ओपी गग्गर ने शिवशंकर अग्रवाल एवं अजय सपरा क़ो लायन विभूषण के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। एवं मल्टीपल चेयर काउंसिल रोशन सेठी ने मंच पर दोनों रीजन चेयरपर्सन एवं सभी जोन चेयरपर्सन और पूरी एडवाइजरी कमेटी क़ो मल्टीपल पिन से सम्मानित किया। साथ ही राजेश बनबारी, पारसदीप, संदीपा मल्होत्रा, ज्योति अग्रवाल, नरेंद्र मंगल, सुनील शर्मा, आशा बालोदी क़ो सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में सुनील शर्मा, रामकिशन सिंघल, डॉ संदीपा मल्होत्रा, राजश्री वर्मा, अजय बत्रा, संदीपा मल्होत्रा, जेएस गुप्ता, जुबेर रहमान, सलिल गुप्ता, आशा बालोदी, अंकित माहेश्वरी, सुशील पंचनान्दा, मदन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।