ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस मुरैना में पलटी, 40 से ज्यादा घायल
Apr 02 2024
मुरैना/ग्वालियर। ग्वालियर से बस मेहंदीपुर बालाजी जा रही थी। तभी मुरैना के सिविल लाइन क्षेत्र के सिकरौदा गांव की नहर की पुलिया के पास बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना गत रात 12.30 बजे की है।
ग्वालियर से रात को चली बस मुरैना के बैरियर पुल होते हुए जैसे ही सिकरौदा गांव की नहर की पुलिया के पास पहुंची, चालक को नींद का झोंका आया। इसी बीच बस लहराई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। तुरंत जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस भेजी गई। हादसे की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आलोक परिहार और महिला प्रकोष्ठ की डीएसपी बिंदु परमार मौके पर पहुंची। दर्जन भर एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया।
बताया जा रहा है कि बस में सवाल दो बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। ग्वालियर में बच्चों का इलाज चल रहा है। बाकी सवारी के मामूली चोट हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









