मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत पकड़ा, कट्टा अड़ा मासूम से किया था गैंगरेप
Apr 02 2024
ग्वालियर। ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान) के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर (सदस्य गुड्डा गिरोह) को पुलिस ने सिगौरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। पुलिस पार्टी से घिरने का अहसास होते ही डकैत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद वह हड़बड़ा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी डकैत को पकड़ लिया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया डकैत जंडेल सिह, कभी ग्वालियर-मुरैना के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।
दो महीने पहले 29 जनवरी की रात डकैत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भंवरपुरा में एक आदिवासी युवक पर कट्टा तानकर उसकी मासूम बेटी से गैंगरेप किया था। यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चित रही थी। पुरानी छावनी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत से कट्टा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी पर हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डकैत पर ग्वालियर से 30 हजार, धौलपुर राजस्थान से 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित है।
एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि थाना भंवरपुर मासूम बच्ची के पिता पर कट्टा तानकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने वाला 50 हजार रुपए का ईनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर पुत्र सिरमौर सिंह अपने साथियों के साथ ग्वालियर में सिगौरा के जंगल में देखा गया है। यह मध्य प्रदेश और राजस्थान का लिस्टेट इनामी डकैत है। एसपी ने तत्काल सीएसपी महाराजपुरा को जंगल में घेराबंदी के लिए कहा। इस पर पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय तोमर को साथ लेकर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी की।
पुलिस पार्टी द्वारा मुखबिर के बताए मार्ग पर पहाड़ी की तलहटी में कच्चे मार्ग से करीब 100 मीटर दूरी पर एम्बूसिंग में फोर्स लगा दिया। तभी दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पैदल-पैदल निकले, उन्हें संभवत: पुलिस की उपस्थिति की भनक लग गयी। पास आने पर बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा आवाज देकर टोका तो उन दोनों ने आवाज सुनते ही वहां से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा उन्हें फिर रूकने के लिये ललकारा तो उन दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी के ऊपर एकाएक फायर कर दिया। जिससे पुलिस टीम के सदस्य बाल-बाल बचे व गोली पुलिस पार्टी के सिर के ऊपर से निकल गयी। बदमाशों द्वारा अचानक की गई फायरिंग से पुलिस पार्टी द्वारा सतर्कता बरतते हुए सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में बदमाशों की चारों तरफ से घेराबंदी शुरू की।
इस अप्रत्याशित हमले के बाद अपनी जान की परवाह किये बगैर सीएसपी महाराजपुरा द्वारा अपनी पिस्टल से बदमाशों पर अंकुश लगाने के आशय से एक हवाई फायर किया और अपनी टीम सहित घेराबंदी कर जंडेल को पकडऩे में सफलता पाई। लेकिन इसी बीच मौके से एक बदमाश झाडियों में भागता हुआ पहाड़ी की तरफ भाग गया। पुलिस टीम को पकड़े गये बदमाश के पास से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला और उसके लोअर की जेब से दो जिंदा कारतूस 315 बोर के कुल तीन कारतूस मिले हैं। साथ ही बैग में दैनिक उपभोग की सामग्री मिली। जबकि भागने वाले डकैत के साथी की पहचान विण्णु उर्फ भगत उर्फ साधु सिंह गुर्जर निवासी खिल्ली धौलपुर राजस्थान का होना बताया।
डकैत जंडेल हाल ही में 29-30 जनवरी की दरमियानी रात ग्वालियर के भंवरपुरा में एक सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद चर्चा में आया था। यहां उसने अपने साथियों बंटी गुर्जर, आकाश गुर्जर, संजीव गुर्जर के साथ मिलकर एक आदिवासी मजदूर परिवार पर प्रताडऩा की सारी हदें पार कर दी थीं। आदिवासी युवक पर और उसकी पत्नी पर कट्टा तानकर उसके सामने ही उसकी मासूम 15 वर्षीय बेटी का गैंगरेप किया था। इस सदमे के बाद आदिवासी परिवार गांव से पलायन कर गया था। उस मामले में यही डकैत फरार था।
पकड़े गये डकैत के खिलाफ ग्वालियर, मुरैना एवं राजस्थान के धौलपुर में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आम्र्स एक्ट एवं नकबजनी के ढेड़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









