एमआईटीएस में बधिर महिलाओं हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन
Apr 01 2024
ग्वालियर। डीम्ड यूनिवर्सिटी माधव प्रद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान ग्वालियर में गल्र्स ग्रीवेंस सेल और विकलांगों के लिए समान अवसर सेल द्वारा ग्वालियर बधिर सोसाइटी के सहयोग से बधिर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके प्रति आमजनों को जागरूक करने एवं समावेशी वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण-बधिरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय बधिर संघ, भोपाल की महिला सचिव श्रीमती प्रीति शाह सोनी एवं राष्ट्रीय बधिर संघ, भोपाल की महिला समिति सदस्य, श्रीमती राजश्री भगत, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कॉलेज के कॉन्क्लेव सेंटर में आयोजित कार्यशाला महिलाओं विशेष तौर पर बधिर वर्ग को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों से जनसाधारण को अवगत कराने में सार्थक साबित हुई। कार्यशाला के दौरान बधिरों की आवाज को बढ़ावा देने, उन्हें समाज में समाहित करने, उनके प्रति सामान्यजनों की जागरूकता बढ़ाने एवं समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बधिरों के साथ समान एवं न्यायपूर्ण व्यवहार करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी के साथ साथ छात्रों को भी महिलाओं के सशक्तिकरण और बधिरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।
श्रीमती प्रीति शाह सोनी ने अपने अनुभवों से महिलाओं को सशक्तिकरण की महत्वपूर्णता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कैसे बधिरों को भी समाज में सम्मान और स्थान मिलना चाहिए, और कैसे उन्हें उनके अधिकारों के लिए लडऩा चाहिए।
श्रीमती राजश्री भगत ने भी अपने अनुभवों से बधिरों के लिए महिलाओं की भूमिका के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी जनों को प्रेरित किया कि वे बधिरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करें और उन्हें समाज में समाहित करें।
इस कार्यशाला में कॉलेज की डीन एकेडमिक्स डॉ मंजरी पंडित, जीजीसी चेयरपर्सन डॉ अंशु चतुर्वेदी, प्रोफ. अतुल रे, डॉ सपना कुमारी सहित अन्य प्राध्यापकगण, कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं ग्वालियर बधिर सोसाइटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









