वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ने फूलों से खेली होली

Apr 01 2024

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर का होली मिलन समारोह गायत्री दीप यज्ञ के साथ आरंभ हुआ। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा होली गीत गायन, अतिथि मार्ग दर्शन और होली गीतों पर नृत्य हुआ और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वरिष्ट नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर के सदस्यों ने फूलों से खेली होली और होली के गीतों पर बडी उमंग उल्लास के साथ होली नृत्य किया। 
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संस्थापक भूपेन्द्र जैन, नव निर्वाचित अध्यक्ष इंजी. एसके कंथरिया, एमके जैन, श्याम श्रीवास्तव, गिरजा गर्ग, मुकेश जैन, अनुराधा घोडके,  सतीश सेठ, रूपेश खंताल आदि उपस्थित रहे।