गहोई वैश्य समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह हुआ

Apr 01 2024

डबरा। गहोई वैश्य समाज द्वारा सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह कार्यकृम एक निजी होटल में आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान मथुरा से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण का नृत्य कर सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुवात समाज के अध्यक्ष मुन्ना लाला गुप्ता ने दादा मैथलीशरण गुप्त की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार पहनाकर की। जिसके पश्चात गाहोई समाज के सभी लोगो ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाएं भी उपस्थित रही और फिर सभी ने फूलो की वर्षा कर होली खेली। 
इस दौरान अध्यक्ष मुन्ना लाला गुप्ता ने समाज को और अधिक उन्नति पर ले जाने के लिए अपने विचार रखे तो वही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी  मुन्ना लाला गुप्ता द्वारा की गई। 
जिसमें राजेंद्र नौगरैया (राजू) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सनक गंधी उपाध्यक्ष, कैलाश सेठ उपाध्यक्ष, राजकुमार कुदरिया उपाध्यक्ष, कमलकिशोर नीखरा महामंत्री, कमल मोदी कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र खर्द उप मंत्री, सुरेन्द्र छिरोल्या उप कोषाध्यक्ष, मनोज कसाव अंकेक्षक, नरेश छिरोल्या धर्मशाला संयोजक आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।