पंडित दिवाकर पचौरी ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष मनोनीत

Apr 01 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) द्वारा ग्वालियर के सक्रिय एवं व्यावसाई दिवाकर पचौरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का मध्यप्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 
 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केडी सोनकिया द्वारा दिवाकर पचौरी को 31 मार्च 2024 से आगामी 2 वर्ष की अवधि के लिए ब्राह्मण महासभा सनातन के मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि दिवाकर पचौरी पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं एवं अपने सक्रिय योगदान से संस्थाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कार्य करते रहे हैं। श्री पचौरी युवा व्यापारी भी हैं।
इस अवसर पर सुरेश बाबू शर्मा, सतानंद शर्मा, राजीव दुबे, अरविंद शर्मा, विजय शर्मा, रामबरन शास्त्री, रमेश शर्मा, राजीव दुबे, दिनेश कांकर, विनोद तिवारी, सुनील मूडोतिया ने श्री पचौरी को बधाई दी है।