बाबा बर्फानी समिति का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ

Apr 01 2024

ग्वालियर। श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर का होली मिलन समारोह माधव मंगलम पैलेस में संपन्न हुआ। जिसमें सभी शिव भक्तो ने एक दुसरे को गुलाल लगाया। समिति के महेंद्र भदकारिया ने बताया कि बाबा बर्फानी समिति पिछले दो वर्षो से मनीग्राम बैस कैंप जम्मू कश्मीर में भंडारा लगाती है। इस बार बाबा बर्फानी तीसरा भडारा लगाने जा रही  है जो सभी ग्वालियर वासियों के अमूल्य सहयोग से लगता है।
इस वर्ष 29 जून से 19 अगस्त तक शहर वासियों की ओर से भंडारा जायेगा। इस बार बाबा का भव्य दरबार सजाया जायेगा। ग्वालियर से लगभग 10 हजार यात्री बाबा के दर्शनों को जाते है।
होली मिलन समारोह में अनिल पुनियानी, डॉ प्रवीण अग्रवाल, रामशरण गुप्ता, श्याम सिंह तोमर, लोकेश शर्मा,  श्याम लहरिया, सुनील शिवहरे, सुनील बिरला, जितेश बंसल, नीरज उपाध्याय,भरत ढींगरा, बब्बल शिवहरे, निक्की कन्नौजिया, गौरव, हेमंत टुन्डेलकर, विकास वाधवानी, अंकित अरोरा, पियुष गर्ग, अशोक राणा, दिलीप सिंह यादव, संतोष उपाध्याय, अभय मिश्रा, सुरेश कुशवाह, मनोज श्रीवास, अशोक हलवाई, पन्नालाल गौड़ आदि मौजूद रहे।