भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन हुआ

Mar 31 2024

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान ग्वालियर जिला दक्षिण मध्यप्रदेश प्रान्त के सनवैली केंद्र पर क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह परिहार ने कहा कि संस्थान के निष्ठावान कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से सेवा, समर्पण व स्वाध्याय के द्वारा अपने कार्य में जुटे हुए हैं इसी का परिणाम है कि ग्वालियर में 2 केंद्र से यात्रा प्रारंभ कर आज 80 नि:शुल्क योग साधना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 
प्रान्तीय उपप्रधान महेश अग्रवाल ने साधकों को ध्यान का अभ्यास कराया, जिला संगठन मंत्री रेखा गुप्ता ने प्राणायाम, क्षेत्रीय प्रधान प्रतिभा चौहान व कार्यकारिणी सदस्य अशोक कपूर ने आसनों का अभ्यास कराया। जिला प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि 10 अप्रैल को संस्थान का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। पश्चात पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविरों का आयोजन पूरे जिले में लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला मंत्री राजेश वर्मा, ह्रदय मोहन सिकरवार, के आर टोपरे, गिरीश अग्रवाल, हैमलता दुबे, सुषमा गुप्ता, सुषमा शर्मा, छावड़ा के साथ अनेको निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।